Bihar Diwas: आज बिहार राज्य की स्थापना की 111वीं वर्षगांठ है। बंगाल प्रांत से अलग होने के बाद, 1912 में बिहार एक स्वायत्त राज्य बन गया था। बिहार दिवस राज्य के लोगों द्वारा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर बिहार की जनता को बधाई दी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई (Bihar Diwas)
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।"
बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2023
तीन दिनों तक चलेगा बिहार दिवस आयोजन
बिहार दिवस (Bihar Diwas) आयोजन तीन दिनों तक चलेगा जिसमें कार्यक्रमों के साथ कई प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर प्रदेशवासी बिहार व्यंजनों का सेवन करते हैं। इस साल बिहार दिवस मनाने के लिए 'युवा शक्ति बिहार की प्रगति' का स्लोगन भी तय किया गया है। पिछले साल जल जीवन हरियाली बिहार दिवस का थीम बना था।
CM नीतीश कुमार ने की थी शुरुआत
बिहार दिवस (Bihar Diwas) के इतिहास की बात करें तो वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। साल 2010 में पहली बार बिहार दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस मौके पर प्रदेशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।"
Comments (0)