हरियाणा विधानसभा चुनाव में तमाम नेता जनता के बीच अपने और अपनी पार्टी के पक्ष में लगातार वोट मांग रहे हैं। इसी बीच सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के हाथ मिलवाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। वहीं अब हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है।
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अनिल विज ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा कि, सुना था वो आयेंगे तूफान लेकर, वो आए भी और एक पत्ता भी नहीं हिला। आगे बोलते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि, राहुल गांधी जिस भी चुनाव में जाते हैं इनकी अपनी पार्टी की क्लीन स्वीप हो जाती है।