लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने वाली कांग्रेस अब खुद आरक्षण के मुद्दे पर घिरती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में एक इंटरव्यू के दौरान आरक्षण के सवाल पर दिए जवाब पर देश में सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी समेत तमाम सियासी दल इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोल रहे हैं। वहीं अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया है।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात करते हुए कहा कि, कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी जब सही समय होगा, जोकि अभी नहीं है।