इस साल, भारत-जापान राजनयिक संबंधों के नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद है। जापानी प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो (PM Kishida Fumio) की भारत यात्रा की तैयारियां शुरू गई हैं। फुमियो 20 मार्च को दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। 21 मार्च को वह जापान के लिए रवाना होंगे। फुमियो के इस भारत दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फुमियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-जापान शिखर बैठक में भी शामिल होंगे। आपसी हितों से जुड़ी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय समस्याओं को दोनों नेताओं के बीच गहराई से सुलझाया जाएगा।
PM Kishida Fumio का शेड्यूल
20 मार्च को सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर किशिदा फुमियो भारत में लैंड करेंगे। इसके बाद वह 10 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली से राजघाट के लिए रवाना होंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके कुछ देर बाद करीब 11 बजकर 15 मिनट पर वह हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर वह हैदराबाद हाउस में ही प्रेस के सामने आपनी बातें रखेंगे। दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सुषमा स्वराज भवन में वह 41वां सप्रू हाउस व्याख्यान में भाग लेंगे और आखिर में शाम को 5 बजे बाल बोधि वृक्ष की यात्रा करेंगे। अलगे दिन यानी 21 मार्च को वापस जापान के लिए रवाना हो जाएंगे।
जी7 समूह की अध्यक्षता करेगा जापान
जापानी प्रधानमंत्री (PM Kishida Fumio) का भारत दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब जपान और भारत दोनों ही एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने का काम कर रहे हैं। एक तरफ भारत दुनिया के सबसे ताकतवर आर्थिक समूह जी20 की अध्यक्षता कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जापान दुनिया के सबसे विकसित देशों के समूह जी7 की अध्यक्षता कर रहा है। वैश्विक नजरिए से दोनों देशों के लिए इन समूहों की अध्यक्षता बेहद महत्वपूर्ण है।
Comments (0)