Smriti Irani - केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर ही सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार वो अलग ही अपने अंदाज के चलते सुर्खियों में आईं हैं। बता दें कि, स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो (Smriti Irani) महिलाओं के साथ जमकर थिरकते हुए नजर रही हैं।
महिलाओं के साथ खूब थिरकी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
आपको बता दें कि, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजधानी दिल्ली में ‘महिला दिवस के सशक्तिकरण की दिशा में सहयोगात्मक प्रयास’ कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं पर कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने अन्य महिलाओं के साथ खूब डांस भी किया, जिसका वीडियो अब बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पहले भी स्मृति ईरानी रेट्रो गानों पर ठुमके लगाती नजर आई थीं
वहीं इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री का ठुमका लगाते हुए वीडियो सामने आया था। आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली में अपने आवास पर ‘पूर्वोत्तर का उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों के कलाकारों ने प्रदर्शन किया था। केंद्रीय मंत्री के आवास परउस समय नॉर्थ ईस्ट का रॉक बैंड भी आया था। वहीं, स्मृति ईरानी रेट्रो गानों पर ठुमके लगाती नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें - chaitra navratri festival : पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नव संवत्सर, नवरात्र, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह की बधाई
स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी से सासंद हैं
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी से सासंद हैं। उन्होंने यहां से राहुल गांधी को हराया था। स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों पर निशाना साधते हुए कहा था कि, राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया, जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है।
ये भी पढ़ें - Green Tomatoes Benefits: सेहत संबंधी बीमारियों से पाना चाहते हैं निजात, तो खानपान में शामिल करें हरा टमाटर
Comments (0)