Earthquake: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी है। बीती रात के दरमियान चांगलांग में करीब 1 बजे 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके 30 मिनट बाद बीकानेर के कुछ हिस्सों में भी कंपन महसूस की गई। राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक जान माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
दिल्ली में भी महसूस हुए थे भूकंप के झटके (Earthquake)
दिल्ली- एनसीआर में पांच दिन पहले 30 से 40 सेकंड तक भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 6.8 मापी गई थी। इसका केंद्र फैजाबाद बताया जा रहा है। 21 मार्च को दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप की उत्पत्ति सतह के 187.6 किलोमीटर नीचे से हुई थी। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप का केंद्र जितनी अधिक गहराई में होता है, कंपन का दायरा उतना कम महसूस किया जाता है और केंद्र जितना कम गहराई में होता है, कंपन उतनी ज्यादा महसूस की जाती है।
पश्चिमी हिमालय- दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंपीय जोन
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंपीय (Earthquake) जोन माना जाता है। नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI) के वैज्ञानिकों के अनुसार भविष्य में इस क्षेत्र में शक्तशाली भूकंप आ सकता है। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 से 8 तक की हो सकती है। पश्चिमी इलाके में टेक्टोनिक प्लेटों में लगातार संघर्ष चलता रहता है। वैज्ञानिकों के अनुसार धरती की परत कई प्लेट्स से मिलकर बनती है और भारतीय प्लेट्स हर साल 5 किलोमीटर तक खिसक रही हैं।
ISRO ने भरी ऊंची उड़ान, 36 उपग्रहों वाला भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट किया लॉन्च
Comments (0)