मणिपुर में पिछले चार महीने से हिंसा की आग सुलग रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की कई कोशिशें भी विफल हो रही हैं। इस बीच बीजेपी की सहयोगी NPP के नेता एम रामेश्वर सिंह ने कहा कि मणिपुर में अवैध प्रवासियों और उग्रवादियों की समस्या को हमेशा के लिए हल करने के लिए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। एनपीपी मणिपुर में भाजपा की सहयोगी है, जहां जातीय संघर्ष में 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
बीजेपी की सहयोगी NPP के नेता एम रामेश्वर सिंह ने कहा कि मणिपुर में अवैध प्रवासियों और उग्रवादियों की समस्या को हमेशा के लिए हल करने के लिए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।