New Delhi: संसद के मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष (Mallikarjun Kharge) के बीच गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। लोकसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, राज्यसभा भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित की गई। विपक्ष पार्टी मणिपुर के मुद्दे पर हंगामा कर रही हैं। वहीं, राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर सीधा हमला किया है। दरअसल, कांग्रेस मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी से बयान की मांग कर रही है। इसी मुद्दे पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ।
संसद के मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष (Mallikarjun Kharge) के बीच गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। लोकसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।