बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की रैली आयोजित हुई। अपना इलाज कराकर सिंगापुर से भारत लौटे RJD प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से रैली को संबोधित किया। लालू यादव (Lalu Yadav) ने BJP-RSS पर अपने पुराने ही अंदाज में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, हमें देश और संविधान को बचाना हैं। साल 2024 में देश से बीजेपी का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि, आज देश टुकड़े-टुकड़े होने की कगार पर हैं।
हमें 2015 का इतिहास दोहराना है - Lalu Yadav
RJD प्रमुख ने आगे कहा कि,भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता घातक है। 2024 में देश को और मजबूत करना है। लालू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि, नरेंद्र मोदी वही करते हैं, जो RSS चाहता है। हम एकजुट होंगे, तो देश बचेगा। बिहार के संदेश का पूरे देश में असर होता है। हमें 2015 का इतिहास दोहराना है।
अल्पसंख्यकों का वोट बिखेरने की कोशिश हो रही है
लालू यादव ने इस दौरान अपनी बेटी रोहिणी की जमकर तारीफ की, आपको बता दें कि, जिन्होंने(बेटी) उन्हें(लालू) किडनी डोनेट की है। लालू यादव ने कहा कि, मेरी बेटी ने मिसाल पेश की। वहीं उन्होंने अपने खास वोट बैंक पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि, अल्पसंख्यकों का वोट बिखेरने की कोशिश हो रही है, इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। पीएम पर निशाना राशन देकर वोट लेने की कोशिश हो रही है। भाजपा राशन बांटकर क्रेडिट ले रही है।
एकता ही हमारी पहचान है
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा कि, एकता ही हमारी पहचान है। लालूजी ने आज तक सांप्रदायिक ताकतों के सामने घुटने नहीं टेके। हमेशा उनके खिलाफ लड़े। चाहे जितना भी प्रताड़ित किया गया हो, लेकिन लालूजी डरे नहीं। निडर होकर लड़ाई लड़ी।
बीजेपी में कोई भी लीडर नहीं है, वहां सब डीलर हैं
आगे रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, बीजेपी में कोई भी लीडर नहीं है, वहां सब डीलर हैं। ये (बीजेपी वाले) देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। ये (बीजेपी) नफरत की सियासत करना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि, महागठबंधन 2024 में ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करेगा।
ये भी पढ़ें - जर्मन चांसलर Olaf Scholz का भारत दौरा, पीएम मोदी ने जर्मनी को बताया यूरोप में सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार