राहुल गांधी के द्वारा ब्रिटेन में दिए गए विवादित बयानों पर भारत की सियासत गरमा गई है। इस मामले पर भाजपा और कांग्रेस में तलवारें खिंच गईं हैं।अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला हैं। उन्होंने (JP Nadda) कहा कि, लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस पार्टी खतरे में है। आपको बता दें कि, राहुल गांधी ने ब्रिटेन में आरोप लगाते हुए कहा था कि, उन्हें ( राहुल गाँधी) संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। उनका माइक बंद कर दिया जाती है। भारत में लोकतंत्र को खतरा में बताया था।
कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की तरफ बढ़ रही है - JP Nadda
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का आरोप लगाया। इसके अलावा नड्डा ने जनता से ऐसे लोगों को चुनाव में सबक सिखाने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस जिस प्रकार से मानसिक दिवालियापन की तरफ बढ़ रही है, वह निंदनीय और पीड़ादायक है। कांग्रेस इन दिनों जिस प्रकार की गतिविधियों में शामिल है और उनके नेता राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वह निंदनीय है।
कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अपराधीकरण में शामिल हैं
नड्डा ने दावा करते हुए यह भी कहा कि, कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अपराधीकरण और बांटो व राज करो की नीति में शामिल हैं। उन्होंने (राहुल गांधी) अब सारी हदें पार कर दी हैं। बीजेपी अध्यक्ष आगे राहुल गांधी पर बरसते हुए बोले कि, राहुल गांधी ब्रिटेन जाते हैं और भारत की संप्रभुता पर सवाल खड़े करते हैं। वह कहते हैं कि, भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया।
भारत में लोकतंत्र नहीं, बल्कि आपकी पार्टी कांग्रेस खतरे में है
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि, हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में नगालैंड को कांग्रेस को 1 भी सीट नहीं मिली, मेघालय में 5 सीट और त्रिपुरा में 3 सीट मिली है। इससे यह साबित होता है कि, भारत में लोकतंत्र नहीं, बल्कि आपकी पार्टी कांग्रेस खतरे में है। आपको बता दें कि, नड्डा मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की 'विजया संकल्प यात्रा' के तहत बेंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
ये भी पढ़ें - Amit Shah: अडानी मामले में पहली बार बोले अमित शाह कहा- ‘गलती पर किसी को माफ नहीं किया जाना चाहिए’
Comments (0)