Haryana news - हरियाणा के मंत्री कमल गुप्ता ने PoK को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) अगले 2-3 साल में कभी भी भारत का हिस्सा बन सकता है। (Haryana news ) रोहतक में मंत्री कमल गुप्ता कहा कि, हम 2014 से पहले मजबूत नहीं थे, लेकिन अब हम मजबूत हो गए हैं।
2-3 सालों में किसी भी समय PoK भारत का हिस्सा बन जाएगा
मंत्री कमल गुप्ता ने आगे कहा कि, अगले 2-3 सालों में किसी भी समय PoK भारत का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि, यह केवल पीएम मोदी के नेतृत्व में किया जाएगा। हमने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। धारा 370 को निरस्त कर दिया। आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत में मिलने के लिए विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
विपक्ष ने मांगे सेना से सबूत
आपको बता दें कि, हाल ही में PoK कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने कहा है कि, क्षेत्र के निवासी भारतीय संघ में शामिल होने के लिए तैयार हैं। हरियाणा के मंत्री कमल गुप्ता ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने उन नेताओं पर निशाना साधा जिन्होंने PoK में भारतीय सेना की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा था। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, पृथ्वीराज चौहान हमारे देश के कुछ जयचंदों के कारण हार गए थे। इसी तरह जयचंद जैसे लोग आज भी देश में मौजूद हैं, जो हमारे सैनिकों द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं।
राहुल गांधी पर मंत्री ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि, भारत को ‘विश्व गुरु’ सिर्फ BJP ही बना सकती है। जो भारत को एक करने की बात कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने देश को तोड़ा है। उन्होंने एक बार फिर आपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, अगर कोई भारत को विश्व गुरु बना सकता है, तो वह BJP है।
ये भी पढ़ें - Mahakal Flower Holi : महाकाल के आंगन में 40 क्विंटल फूलों से खेली गई होली
Comments (0)