Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव का समय जैसे ही पास आता जा रहा है, वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने फिर मानगढ़ का मुद्दा उठाया है। रविवार को प्रतापढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्र सरकार से मांग की है कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार निरंतर इस चीज को लेकर प्रयासरत है कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्तर का स्मारक घोषित किया जाए।
राजस्थान विधानसभा चुनाव का समय जैसे ही पास आता जा रहा है, वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने फिर मानगढ़ का मुद्दा उठाया है।