प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुस्लिमों के सबसे पवित्र महीने रमदान की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं देशवासियों को रमजान के मौके पर बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह पवित्र महीना समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दे।" दिल्ली समेत देश के सभी हिस्सों में आज से रमजान शुरू हो रहा है। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना में आज से रमजान शुरू माना जाएगा।
Best wishes on the start of Ramzan. pic.twitter.com/SJk5qNAIRm
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2023
29 या 30 दिन का होता है यह पवित्र महीना
इस्लाम में यह पवित्र महीना 29 या 30 दिन (PM Modi) का होता है। महीने के दिनों की संख्या चांद दिखने पर निर्भर करती है। जामा मस्जिद के नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने एक बयान में कहा था, 22 मार्च को माहे रमजान मुबारक का चांद मुल्क के किसी भी हिस्से में नजर नहीं आया, लिहाजा रमजान का महीना शुक्रवार से शुरू होता हुआ माना जाएगा।
इस साल 24 मार्च से शुरू है रमजान
भारत में रमजान इस साल 24 मार्च यानि आज से शुरू हो गया है। इस्लाम धर्म के मुताबिक रमजान (PM Modi) के महीना सबसे पाक महीना माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने में दिन की पहली नमाज (फज्र की नमाज) के बाद से रोजे से रहते हैं, मतलब कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं। वहीं ये रोजा मगरिब की नमाज से पहले खोला जाता है। रोजे से पहले रोजादार सहरी करते हैं।
जानिए रमजान का महत्व (PM Modi)
इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का महत्व बताते हुए कहा गया है, इस महीने की गई इबादत से अल्लाह खुश होते हैं और रोजा रखकर मांगी गई हर दुआ कुबूल होती है। ऐसा विश्वास है, अन्य दिनों के मुकाबले रमजान में की कई इबादत का फल 70 गुना अधिक होता है। रमजान का रोजा 29 या 30 दिनों का होता है।
कोरोना संक्रमित हुए Ajay Banga, निर्मला सीतारमण के साथ होने वाली बैठक हई रद्द
Comments (0)