मानसून सेशन के समाप्त होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच अब नए तरह की जंग शुरू हो गई है। आगामी चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियां अपने-अपने नेताओं को जनता के बीच ज्यादा फेमस दिखाने में जुटी हुई हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। इसके तहत सोशल मीडिया पर किस नेता को लोग ज्यादा इंगेजमेंट कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने डेटा जारी करते हुए बताया कि, पीएम मोदी के मुकाबले लोग राहुल गांधी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने इसके लिए संसद में पीएम मोदी और राहुल गांधी के भाषण के सोशल मीडिया एंगेजमेंट का डेटा साझा करते हुए दावा किया कि, एक बात साफ़ है लोग पीएम मोदी के जुमलों से ऊब चुके हैं, वो मोहब्बत की बात कर रहे जननायक ( राहुल गांधी ) को सुन रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर दावा किया है कि, राहुल गांधी के भाषण को संसद टीवी पर 3.5 लाख लोगों ने देखा।