Akhilesh Yadav - दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पोस्टरों के प्रदर्शन के संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं। इन पोस्टरों में लिखा था कि, 'मोदी हटाओ-देश बचाओ'। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक के अनुसार, पूरे दिल्ली शहर में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बैनर लगाए गए हैं। इस पर अभी कार्रवाई करते हुए 100 लोगों पर FIR हुई है। उन्होंने बताया कि, इन (आपत्तिजनक) पोस्टरों में प्रिंटिंग मशीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसे लेकर सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने पीएम पर तंज सका है।
आज अगर कोई सिर्फ पोस्टर लगा दे तो FIR हो जाती है - Akhilesh Yadav
अब इसको लेकर राजनीति होने लगी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, आज अगर कोई सिर्फ पोस्टर लगा दे तो FIR हो जाती है। पत्रकार केवल सवाल पूछ ले तो भी FIR हो जाती है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, सारस के साथ दोस्ती करने वाले आरिफ से सिर्फ सारस इसलिए छीन लिया गया, क्योंकि मैं इनसे मिलने पहुंच गया था। अगर सरकार इनके सारस को छीना है तो सरकार को उनसे भी मोर छिन ले जो मोर को दाना खिला रहे थे, सरकार की हिम्मत है वहां जाने की। इन्होंने सारस को कही बंद नहीं किया था, खुले मे रखा था। सरकार ने उसे जेल मे डालकर बंद कर दिया।
जो योगी होकर सदन में झूठ बोले उनसे क्या उम्मीद रखें
सपा प्रमुख यही नहीं रुके उन्होंने आगे बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, इनके इन्वेस्टर मीट मे पेड़ लगे, काट लिए गए और गमले चोरी करने वाले बीजेपी के ही लोग थे। गोमती मे गंदे नाले आज भी गिर रहे हैं। वहीं बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि, ये लोग प्राइवेट कंपनियों को गेंहूं खरीदवा रहे हैं, जिससे इन्हे बाद मे प्रॉफिट ले सके। जो योगी होकर संत होकर सदन में झूठ बोले उनसे क्या उम्मीद रखें।
उत्तर प्रदेश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार सिर्फ मुख्यमंत्री हैं
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये लोग 6 साल का हिसाब बताएं क्या है। किस फसल से आय दोगुनी हो गई बताएं, खाद की कीमत आज क्या है। ये लोग रोजगार के आंकड़े बताएं। इस उत्तर प्रदेश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार सिर्फ मुख्यमंत्री हैं।
ये भी पढ़ें - अडानी मुद्दे को लेकर लगातार जेपीसी जांच की मांग कर रही कांग्रेस, Jairam Ramesh का बयान कहा- मोदी जी चुप्पी तोड़िए
Comments (0)