लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अब सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। इस बीच यूपी में BSP ने गुरुवार यानी 14 मार्च को अपने लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, इस दौरान पार्टी अपने किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट देने के मूड में नहीं नजर आ रही है।
BSP के लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट के अनुसार, सीनियर पत्रकार अशोक पांडे को उन्नाव से प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, BSP ने अयोध्या से सच्चिदानंद पांडेय को चुवावी समर में उतारा है।