Sanitary Pads - आजकल ज्यादातर लोग महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म से वाकिफ हो गये हैं। बता दें कि, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। (Sanitary Pads )। इन कठिनाइयों को देखते हुए बहुत से प्रदेशों की सरकारों ने महिलाओं के इन दिनों में होने वाली समस्याओं को लेकर कई उपाय निकाल रही है। जैसे महीने में इन दिनों के दौरान स्कूलों में छुट्टियां। आपको बता दें कि, इन दिनों सबसे ज्यादा जरुरी होता है सैनेटरी पैड। इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने महिलाओं की सुविधा के लिए एक बहुत अच्छा कदम उठाया है।
शहरी स्कूलों में लगाया जाएगा वेंडिग मशीन
आपको बता दें कि, नीतीश सरकार ने सराहनीय कदम उठाते हुए बिहार के 5,131 स्कूलों में सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन लगाने की शुरूआत कर दी गई है। बताया गया कि, ये मशीनें राज्य के मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में लगाई जाएंगी। इसके साथ ही बताया गया कि, पहले चरण में 243 स्कूलों में इस वेंडिंग मशीन को लगाया जाएगा।
स्कूलों में डिस्पोजल मशीन भी लगाया जाएगा
वेंडिंग मशीन को लगाने के लिए सबसे पहले शहरी क्षेत्रों के स्कूलों का चयन किया गया है। आपको बता दें कि, इस वेंडिग मशीन को महिला एवं बाल विकास निगम की तरफ से लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इसके साथ इन स्कूलों में डिस्पोजल मशीन भी लगाया जाएगा। नगर निगम द्वारा प्रत्येक स्कूल को 55-55 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
माहवारी के समय कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है
बता दें कि, इससे पहले भी महिलाओं के पीरियड को लेकर कई राज्य की सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आपको बता दें कि, कई बार ऐसा होता है कि, माहवारी के समय सेनेटरी पैड आसानी से नहीं मिलने की वजह से कई छात्राएं स्कूल नहीं आ पाती हैं। वहीं इस दौरान स्कूल आने के बाद भी उन्हें ( लड़कियों) कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें - CM शिंदे के बेटे ने संजय राउत को बताया मानसिक बीमार
महिलाओं के पीरियड को ध्यान में रखते हुए बिहार की नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 5,131 स्कूलों में सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन लगाने का सराहनीय फैसला किया गया है।
Comments (0)