हरियाणा सरकार ने किसानों की मांगें मान ली हैं। आपको बता दें कि, ये किसान सूरजमुखी के बीज के लिए MSP की मांग को लेकर दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे जाम करके बैठे हुए थे। वहीं कुरुक्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए कहा कि, राज्य सरकार ने पहले सूरजमुखी के लिए 4 हजार 800 सौ रुपए प्रति क्विंटल का रेट तय किया था। फिर इसको बढ़ाकर 4 हजार 900 सौ रुपए किया गया।
सूरजमुखी के बीज के लिए MSP की मांग को लेकर दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे जाम करके बैठे किसानों की मांग को सरकार ने मान लिया है।