संसद में मांग जातीय जनगणना की उठकर आई और अब बात एक दूसरे की जाति पूछे जाने तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि, कल लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जातिगत गणना के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि, जिसकी जाति का पता नहीं है, वह जातिगत गणना की बात कर रहे हैं। उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती। आजकल कुछ लोगों पर जातिगत जनगणना का भूत सवार है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आप किसी की जाति कैसे पूछ सकते हैं?