AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (owaisi) ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार की तरफ से राज्य के 2 शहरों के नाम बदले जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने (owaisi) सीएम एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि,हमारे इलाके का फैसला हमारे लोग करेंगे, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र या उद्धव ठाकरे नहीं करेंगे।
owaisi का सरकार पर निशाना
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी यहीं नहीं रुके उन्होंने तीखे शब्दों में केंद्र सरकार और महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज सरकार के पास नंबर्स हैं, लोगों को बिना कॉन्फिडेंस में लिए कुछ भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Congress convention : प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची रायपुर , स्वागत में बिछाए गए गुलाब के फूल
औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदले गए
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने प्रदेश के 2 शहरों के नाम बदल दिए हैं। औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम अब इतिहास में ही जानें जाएंगे। बता दें कि, औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का धाराशिव कर दिया गया हैं।
इतिहास, इतिहास होता है उसके साथ छेड़छाड़ गलत हैं
अब महाराष्ट्र के इन दोनों शहरों के नाम बदलने के बाद राजनीति भी देखने को मिलने लगी हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी नाम बदले जाने को लेकर कहा कि, सरकार की कोशिश यही रहती हैं कि, जगह का , पार्क का, शहरों का नाम बदलते रहते हैं। ओवैसी ने कहा कि, इतिहास, इतिहास होता है उसके साथ छेड़छाड़ गलत हैं।
डिप्टी सीएम ने दी इसकी जानकारी
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक ट्वीट कर इस बात जानकारी शेयर की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नामांतर सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में स्थापित सरकार ने कर दिखाया है।
ये भी पढ़ें - Javed Akhtar: पाकिस्तान में दिए बयान पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी कहा- “मैं अपने देश में डर के नही जीता”
Comments (0)