Arunachal Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) मंगलवार यानी आज अरूणाचल प्रदेश विधानसभा (Arunachal Pradesh Legislative Assembly) के विशेष सत्र को संबोधित करने वाली है। विधानसभा के सचिव के हाबुंग ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यपाल द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित राष्ट्रपति संबोधित करेगी।
राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को अरूणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज ही के दिन 1987 में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश की जगह राज्य का दर्जा मिला था।
भारत में सूर्य देवता की पहली किरणें अरुणाचल प्रदेश को आलोकित करती हैं। यह राज्य अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित है। यहां की विभिन्न जनजातियां, उनकी सांस्कृतिक विरासत, उनकी विविधता में एकता, सभी देशवासियों को प्रेरणा देती हैं। वे मिजोरम में गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत प्रभावित हुईं।
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अरुणाचल प्रदेश दो दिवसीय दौरे पर है। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन ने राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जुलाई 2022 में भारत के राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मू पहली बार अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंची है। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने के लिए प्रदेश का दौरा किया था।
Comments (0)