केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि भारतीय उद्योग को अपनी उपलब्धियों, देश की ठोस वित्तीय नींव और हाल के वर्षों में लागू किए गए परिवर्तनों से प्रसन्न होना चाहिए। मंत्री के मुताबिक, भारत चार से पांच साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। केंद्रीय मंत्री (Piyush Goyal) ने रविवार को पुणे में एशिया आर्थिक संवाद को संबोधित करते हुए कहा की, "हम मानते हैं कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम आने वाले कई दशकों तक ऐसा ही करते रहेंगे।"
2047 तक 35-40 ट्रिलियन डॉलर होगी अर्थव्यवस्था- Piyush Goyal
केंद्रीय मंत्री (Piyush Goyal) ने कहा की, "भारत जिस तरह से बढ़ रहा है, उसके बारे में मेरा खुद का मानना है कि हम 2047 तक अपनी अर्थव्यवस्था को शायद 35-40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के करीब ले जाएंगे। हर भारतीय की इच्छा किसी से पीछे नहीं रहने की है।" गोयल के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध का विकासशील देशों की तुलना में विकसित देशों पर अधिक प्रभाव पड़ा है।
सरकार ने भारत के हितों को पहुंचाया नुकसान
चीनी उत्पादों के संबंध में, वाणिज्य मंत्री (Piyush Goyal) ने कहा कि सरकार ने लोगों को कम लागत वाले घटिया चीनी सामानों का आदी बनाकर वर्षों से भारत के हितों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, "चीन के साथ व्यापार घाटा, जो लगभग 15-16 साल पहले 2 बिलियन डॉलर से कम था, 2014 तक बढ़कर लगभग 48 बिलियन डॉलर हो गया। हमने चीन से उत्पादों को आने दिया, जबकि उन्होंने भारत से हमारे उत्पादों को चीन जाने से रोक दिया।'' मंत्री के मुताबिक भारत अब एक ऐसा सहयोगी है जिस पर दुनिया भरोसा कर सकती है। उन्होंने कहा, "कोविड -19 संकट को एक अवसर में परिवर्तित करके हम भारत के प्रति दुनिया की आंखें खोलने में सक्षम रहे। हमने 2021-22 में अब तक का सबसे अधिक निर्यात किया है।”
Comments (0)