New Delhi: मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Weather Update) के अनुसार उत्तर भारत के इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टी होने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम इलाके के तमाम राज्यों में 24 मार्च यानी आज बारिश हो सकती है। IMD की माने तो मध्य और पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही 25 और 26 मार्च की बात कें तो बादल छाए रहने की आशंका है।
उत्तरप्रदेश में ओलावृष्टी की संभावना
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Weather Update) की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया जा सकता है। आज लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है हालांकि, दोपहर के वक्त लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, अगर 25 मार्च की बात करें तो लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। गाजियाबाद की बात करें तो यहां आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही, ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की मानें तो जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में भी आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। इनमें से कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Read More- SC/ST quota Hike: कर्नाटक सरकार ने केंद्र को SC/ST आरक्षण बढ़ाने के लिए भेजा प्रस्ताव
Comments (0)