Raisina Dialogue 2023: क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में इंडो-पैसिफिक स्थिति की व्यापक समीक्षा की (Quad Meeting)। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, उनके जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल हुए। बैठक के बाद क्वाड देशों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि क्वाड सदस्य देश नीतियों को लेकर समावेशी और लचीला रुख अपनाएंगे।
काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप पर सहमती: एस जयशंकर
क्वाड बैठक (Quad Meeting) में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने कहा कि, ''हम काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप पर सहमत हुए। हम इंडियन ओशन ड्रीम एसोसिएशन के साथ अधिक निकटता से सहयोग करने पर भी सहमत हुए। हम सामूहिक रूप से क्षेत्र के लिए भिन्न विकल्पों की पेशकश कर रहे हैं और कई देश क्वाड के साथ काम करने में रुचि रखते हैं।”
महत्वपूर्ण चीजों पर कर रहे काम: एंटनी ब्लिंकन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने कहा कि क्वाड अब प्राकृतिक आपदाओं में मानवीय स्थितियों से निपटने के लिए दुनिया के देशों की मदद करने के लिए काम कर रहे है। हम उन चीजों पर काम कर रहे हैं, जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। यह (क्वाड) एक सैन्य समूह नहीं है।
भारत एक शक्ति है: पेनी वोंग
बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग (Penny Wong) ने कहा कि “भारत एक शक्ति है, भारत के बिना इंडो पैसिफिक का कोई पुनर्निर्धारण नहीं हो सकता है। हमने देखा है कि भारतीय एक सभ्यतागत शक्ति है जो इस समय की कुछ चुनौतियों के लिए अलग दृष्टिकोण अपनाया है।”
क्वाड एक सैन्य समूह नहीं है: योशिमासा हयाशी
जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी (Yoshimasa Hayashi) ने कहा कि “क्वाड एक सैन्य समूह नहीं है। हम किसी को (चीन सहित) बाहर करने की कोशिश नहीं करते हैं। जब तक चीन अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और कानूनों का पालन करता है तब तक यह चीन और क्वाड के बीच परस्पर विरोधी मुद्दा नहीं है।”
शिवराज कैबिनेट ने किसानों और छात्रों के लिए अहम फैसले, जानें किन योजनाओं पर लगी मूहर
Comments (0)