लोकसभा में आम बजट पर चर्चा चल रही हैं। जहां सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद केंद्रीय बजट पर चर्चा कर रहें हैं। वहीं लोकसभा में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने जातिगत गणना के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया।
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की लोकसभा में की गई टिप्पणी पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि, देश को हमारी जरूरत है कि, हम धर्म और जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र की सेवा करें, भारत माता की सेवा करें।