शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की। उसके बाद, बिल गेट्स ने पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र, जलवायु परिवर्तन, भारत की जी20 अध्यक्षता और कई अन्य गंभीर समस्याओं पर चर्चा की। बिल गेट्स (Bill Gates) ने अपनी आधिकारिक साइट गेट नोट्स पर चर्चा के बाद भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के दौरान सस्ती और सुरक्षित वैक्सीन तैयार कर दुनिया भर में लाखों लोगों की जान बचाने में मदद की है। गेट्स फाउंडेशन की सहायता से विश्व स्तर पर कई टीके बांटें गए हैं।
वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी की करी तारीफ
इसके साथ ही बिल गेट्स (Bill Gates) ने भारत के वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि न सिर्फ इंडिया ने सस्ते और सुरक्षित टीके बनाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि इसे देशभर में प्रभावी तरीके से बांटा भी है। इसके लिए भारत में Co-WIN डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी निर्माण किया गया जिसके जरिए देशभर में 220 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन के डोज को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली है। लोग ऐप के जरिए घर बैठे अपने वैक्सीन को शिड्यूल करने में सक्षम हुए हैं। इसके साथ ही उन्हें इस ऐप से डिजिटल सर्टिफिकेट भी आसानी से प्राप्त हुआ है।
Delighted to meet @BillGates and have extensive discussions on key issues. His humility and passion to create a better as well as more sustainable planet are clearly visible. https://t.co/SYfOZpKwx8 pic.twitter.com/PsoDpx3vRG
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2023
भारत ने डिजिटल पेमेंट में प्राप्त की बड़ी उपलब्धि- Bill Gates
इसके साथ ही बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में लिखा कि भारत ने कोरोना महामारी के दौरान डिजिटल पेमेंट में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में 30 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते में सरकार ने पैसे ट्रांसफर किए है। इसमें से 20 करोड़ महिला लाभार्थी थी। इसके साथ ही भारत का डिजिटल आईडी आधार कार्ड ने देश की विकास की गति को और आगे बढ़ाया है। इसने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पोस्ट वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- 2047 तक भारत बनेगा विकसित देश
Comments (0)