कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को ब्रोंकाइटिस की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक बुलेटिन जारी कर कहा कि, " 76 वर्षीय सोनिया गांधी निगरानी में हैं और जांच चल रही है। उनकी हालत स्थिर है।"
Sonia Gandhi का हेल्थ बुलेटिन
सर गंगा राम अस्पताल की ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को बुखार के कारण 2 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां उनका चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल सोनिया गांधी डॉक्टरों की देखरेख में हैं और अभी उनकी जांच चल रही है।
इस साल यह दूसरी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनवरी में भी सोनिया गांधी को वायरल और श्वास लेने की समस्या के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Comments (0)