पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- मैंने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया और गठन करवाया था। अब इसे व्यवस्थित करना, नेतृत्व करने वालों पर निर्भर है। अगर वे इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो क्या कर सकते हैं। मैं बस यही कहूंगी कि सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है।
ममता ने कहा- मुझे मौका मिले तो मैं इस गठबंधन को लीड जरूर करूंगी। मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं यहीं से गठबंधन को चलाऊंगी। मैं यहां मुख्यमंत्री रहते हुए दोनों जिम्मेदारी निभा सकती हूं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है।
Comments (0)