बिहार: संविधान दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बेतिया दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान वे सागर पोखरा से राज ड्योढ़ी तक पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। राज ड्योढ़ी परिसर में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मंच से पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
दोपहर 1:20 बजे बेतिया पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर करीब 1:20 बजे पुलिस केंद्र, बेतिया के नवनिर्मित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 1:30 बजे वे पुलिस केंद्र के हेलीपैड से पदयात्रा के प्रारंभ स्थल सागर पोखरा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी जाएगी।
सागर पोखरा से शुरू होगी पदयात्रा
मुख्यमंत्री करीब 1:35 बजे सागर पोखरा पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद वे पदयात्रा में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल राज ड्योढ़ी के लिए रवाना होंगे। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी रहने की संभावना है।
राज ड्योढ़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे CM
पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे राज ड्योढ़ी परिसर में बनाए गए मंच पर पहुंचेंगे। यहां वे पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। संविधान दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
2:25 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करीब 2:25 बजे राज ड्योढ़ी परिसर के मंच से पुलिस केंद्र स्थित नवनिर्मित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही बेतिया में उनका निर्धारित कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री के पूरे दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की गई हैं।