देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द ही शुरू होने की संभावना है। यह कहना है रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का। संसद में एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने राज्यसभा में लिखित बयान देते हुए कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप तैयार हो गया है। जल्द ही इसका परीक्षण किया जाएगा। यात्रियों के लिए ट्रेन के परिचालन के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह परीक्षणों के सफल समापन के अधीन है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप निर्मित किया गया है और जल्द ही इसका फील्ड परीक्षण किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी साझा की और कहा कि रोलआउट की समयसीमा इन परीक्षणों के सफल समापन पर निर्भर करेगी।
Comments (0)