मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन को लीड करने वाले बयान पर देश में सियासी घमासान मच गया है। समाजवादी पार्टी ने टीएमसी प्रमुख के बयान का खुलकर समर्थन किया है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि, ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन को लीड करती हैं तो इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि, ममता बनर्जी एक प्रमुख नेता हैं और उनकी पार्टी ने लगातार भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया है।
TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इंडिया गठबंधन को लीड करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि, अगर मौका मिला तो इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कर सकती हूं।
Comments (0)