Rahul Gandhi - गुजरात में सूरत की एक अदालत द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 2 साल की सजा सुनाई गई है। इसके बाद लोकसभा से उनकी (राहुल गांधी) सदस्यता रद्द कर दी गई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
Rahul Gandhi का बिना नाम लिए ही ममता ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
हाल के दिनों में कांग्रेस से दूरी बनाए रखने वाली तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बिना राहुल गांधी की नाम लिए मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधते साधा है । उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मोदी सरकार में संवैधानिक लोकतंत्र सबसे निचले सत्र पर पहुंच गया है।
सूरत की एक अदालत ने सुनाई राहुल को 2 साल की सजा
आपको बता दें कि, गुजरात में सूरत की एक अदालत ने गुरुवार यानी 23 मार्च को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी के नाम का इस्तेमाल कर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में 2 साल की जेल की सजा सुनाई थी। वहीं इसके आधार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सांसद पद को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (1951) के अनुच्छेद 8 के अनुसार रद्द कर दिया गया है।
ममता ने ट्वीट कर पीएम पर कसा तंज
तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'पीएम मोदी के न्यू इंडिया में विपक्षी नेता भाजपा के निशाने पर हैं, जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जाता है और विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है। आज हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।
ये भी पढ़ें - PM Modi: पीएम मोदी आज बेंगलुरू को देंगे सौगात, नई मेट्रो लाइन और मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन