Khusbu sundar - मोदी सरनेम मामले में सूरत की कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी ठहराने और उनकी लोकसभा सदस्यता जाने के बाद पूरा विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। उधर, भाजपा नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर (Khusbu sundar) का 5 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।
Khusbu sundar ने अपने पुराने ट्वीट में #मोदी मतलब भ्रष्टाचार बताया था
खुशबू ने इस ट्वीट में मोदी सरनेम पर सवाल उठाते हुए लिखा है था कि, यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो वहां मोदी, ले ये क्या? उन्होंने यह भी लिखा था कि, हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लिखा हुआ है # मोदी मतलब #भ्रष्टाचार लेट्स चेंज मीनिंग ऑफ मोदी टू करप्शन सूट्स बेटर #नीरव #नमो=करप्शन।
यह ट्वीट खुशबू ने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए किया था
गुजरात के सूरत में साल 2013 में कांग्रेस नेता राहुल पर शुरू हुए मानहानि के केस में उनकी सदस्यता अब समाप्त हो गई है। इसी दौरान अभिनेत्री खुशबू सुंदर के द्वारा पांच साल पहले किया गया ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि, यह ट्वीट उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए किया था। जिसमें उन्होंने भी मोदी के सरनेम पर सवाल उठाते हुए #मोदी मतलब भ्रष्टाचार बताया था।
कांग्रेस ने खुशबू पर उठाए सवाल
वहीं अब कांग्रेस पार्टी ने इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेत्री खुशबू सुंदर और गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि, क्या इनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।
विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो पूर्णेश मोदी के लिए टिप्पणी दी थी। उसकी वजह से उनके ( राहुल गांधी) खिलाफ सूरत के सेशन कोर्ट में मामला चल रहा था। जिसमें 23 मार्च को कोर्ट ने उन्हें (राहुल) दोषी करार किया है। जिसके बाद 24 मार्च को उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। अब इस मामले को लेकर देश में राजनीति में भूचाल आ गया है। इस मामले को विपक्षी दल राजनीतिक प्रतिशोध बता रहें हैं।
खुशबू सुंदर ने राहुल पर कसा तंज
हाल ही में खुशबू सुंदर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, मनमोहन सिंह जी 2013 में पारित सुपीम कोर्ट के फैसले पर अध्यादेश लाना चाहते थे। @Rahul Gandhi ने जिसे तुकड़ों में फाड़ दिया। विडंबना यह है कि, उनकी अयोग्यता उसी फैसले के तहत हुई है।
ये भी पढ़ें - Godhan Nyay Yojana : गोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड, सीएम बघेल ने दी बधाई
Comments (0)