शिवसेना के सांसद और CM एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने सांसद संजय राउत को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने संजय राउत को मानसिक रूप से बीमार बताया और कहा कि, उन्हें ( संजय राउत ) को जल्द से जल्द इलाज की जरूरत है। आपको बता दें कि, 3 दिन पहले संजय राउत ने आरोप लगाया था कि, CM शिंदे के बेटे ने उन्हें मारने की सुपारी दी है।
महाराष्ट्र की रोजाना सुबह के मनोरंजन के लिए संजय राउत जरूरी हैं
सांसद श्रीकांत शिंदे ने आगे कहा कि, मेरी पूरी सहानुभूति उनके ( संजय राउत ) के साथ है, मैं उनके लिए बहुत चिंतित हूं। श्रीकांत शिंदे ने सांसद राउत पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्हें सिरोफ्रेनिया मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं। चुटकी लेते कहा कि, महाराष्ट्र की रोजाना सुबह के मनोरंजन के लिए संजय राउत जरूरी हैं।
राउत के आरोप पर सीएम शिंदे ने आश्चर्य जताया
वहीं सांसद संजय राउत के आरोप पर सीएम शिंदे ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि, क्या शिवसेना-यूबीटी सांसद ने केवल सहानुभूति हासिल करने के लिए मौत की धमकी का दावा किया था, इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि, सरकार अभी भी मुद्दों की जांच करेगी और उचित कदम उठाएगी। वहीं इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी जांच का वादा किया था।
सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे
आपको बता दें कि, सांसद संजय राउत के आरोपों से नाराज शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पिछले दो दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में उनके खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और मानहानि के मामले दर्ज किए हैं। वहीं राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि, उन्हें अपने खिलाफ दर्ज मामलों की चिंता नहीं है और वह सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें - VD Sharma : कमलनाथ के मदिरा प्रदेश वाले बयान पर भड़के वीडी शर्मा, बोले – कमलनाथ ने एमपी की साढ़े 8 करोड़ जनता का अपमान किया है
Comments (0)