भोपाल डेस्क : हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज करने के हाईकोर्ट के फैसले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस निर्णय का स्वागत किया।
हाटी समुदाय को ST दर्जा देने के फैसले पर जताई खुशी
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपनी पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया था। इस फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज करने संबंधी हाईकोर्ट के निर्णय का उन्होंने स्वागत किया।
दशकों से अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा था हाटी समुदाय
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हाटी समुदाय के परिवार लंबे समय से अनुसूचित जनजाति का दर्जा पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सबको अधिकार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: अनुराग ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूलमंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को सुलझाने और सभी को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित है।