Jodhpur: जोधपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने भाजपा (Jodhpur) के 2047 का देश बनाने के बयान पर तंज कसा। उचियारड़ा ने कहा- मेरे पास भी एक अच्छी स्कीम है, मैं यहां से लेकर चांद तक सोने की सीढ़ी बनवाउंगा। जिससे सबको अपने-अपने भगवान मिल जाएंगे। उचियारड़ा ने कहा- भाजपा ने 2014 और 2019 के वादे तक पूरे नहीं किए। अब 2024 में कह रहे हैं कि 2047 का देश बनाएंगे तो 2047 में गज्जू बन्ना आप भी 80 साल के हो जाओगे और मैं भी, मोदीजी 100 साल के हो जाएंगे। उस वक्त अपने से कौन पूछेगा। ये वीडियो मंगलवार शाम का है।
जोधपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने भाजपा के 2047 का देश बनाने के बयान पर तंज कसा। उचियारड़ा ने कहा- मेरे पास भी एक अच्छी स्कीम है, मैं यहां से लेकर चांद तक सोने की सीढ़ी बनवाउंगा।