Jaipur: राजस्थान के बाड़मेर, जालोर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज और कल भी तापमान बढ़ेगा। 26 अप्रैल यानी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दिन मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। इस दिन राजस्थान के 19 जिलों में बादल छाने के साथ आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
बाड़मेर में पारा 40 पार
राजस्थान के बाड़मेर में कल दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह जालोर, फलोदी में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, पूर्वी राजस्थान के धौलपुर-करौली के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, पाली, डूंगरपुर में पारा 39 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर, चूरू, अलवर, जयपुर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान के बाड़मेर, जालोर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज और कल भी तापमान बढ़ेगा। 26 अप्रैल यानी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दिन मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है।