आज 7 जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी की गुरुवार 18 अप्रैल को राजस्थान के 7 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।14 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, कल 19 अप्रैल शुक्रवार को कुल 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर जिले शामिल हैं।पिछले 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
डूंगरपुर में 40.0 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस
करौली में 38.4 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली 38.4 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 38.3 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 38.2 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 37.9 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 37.6 डिग्री सेल्सियस
भरतपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 37.4 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 37.4 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 36.9 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 36.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 36.0 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 35.8 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 35.7 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 34.8 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 34.2 डिग्री सेल्सियस