Jaipur: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक कलेक्टर के (ACB Raid) घर पर आज छापेमारी की है। जमीन हेराफेरी मामले में कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में दूदू जिला राजस्व अधिकारी और एक ग्राम स्तर के राजस्व अधिकारी के आवासों पर छापेमारी की गई है। आरोप है कि कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज ने 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। ब्यूरो के अधिकारियों ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर ये छापेमारी की गई थी।
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक कलेक्टर के (ACB Raid) घर पर आज छापेमारी की है। जमीन हेराफेरी मामले में कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में दूदू जिला राजस्व अधिकारी और एक ग्राम स्तर के राजस्व अधिकारी के आवासों पर छापेमारी की गई है।