Jaipur: मुंबई में रविवार को बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Rajasthan News) के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद राजस्थान में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया के जरिये लॉरेंस गैंग ने मामले में जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा व जेल में बंद काला जठेड़ी का नाम लिखा था। यह पोस्ट अनमेाल बिश्नोई के नाम वाले अकाउंट से शेयर की गई है। ऐसे में मुम्बई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने राजस्थान के उन सभी रेंज आइजी और जिला एसपी को आदेश दिए हैं कि जहां-जहां लॉरेंस गैंग के बदमाशों का मूवमेंट रहता है वहां निगरानी बढ़ाई जाए। उधर, सलमान के घर फायरिंग के बाद जयपुर के व्यापारियों में डर का माहौल है। उन्हें लग रहा है कि जब लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे सलमान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा के बावजूद फायरिंग कर सकते हैं तो वे जयपुर में भी किसी को भी टारगेट कर सकते है
मुंबई में रविवार को बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद राजस्थान में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया के जरिये लॉरेंस गैंग ने मामले में जिम्मेदारी ली है।