Jaipur: सीकर में कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आ रहे हैं। वह भाजपा से लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में सभा करने के लिए यहां आ रहे हैं। उनकी सभा रींगस के नजदीकी गांव लाखनी में माणा बाबा धाम के सामने होगी। योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे बाद सभा करने के लिए पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ यहां सभा करके सीकर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आठ विधानसभा सीटों को साधने का काम करेंगे। यह सभास्थल सीकर और जयपुर के मध्य स्थित है।
सीकर में कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। वह भाजपा से लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के समर्थन में सभा करने के लिए यहां आ रहे हैं।