Jaipur: रेलवे मंत्रालय लगातार ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने (Rajasthan News) के लिए प्रयास कर रहा है। इसे लेकर पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, फिर वंदे भारत ट्रेनसेट और अब एलिवेटेड सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है। इसे लेकर हाल ही में रेलवे बोर्ड के मेंबर इंफ्रास्ट्रक्चर अनिल कुमार खंडेलवाल ने जीएम अमिताभ, सीएओ (सी) वेदप्रकाश सहित इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि जिसमें दिल्ली से जयपुर तक एलिवेटेड ट्रैक बिछाने और रेवाड़ी-रींगस के बीच ट्रैक डबलिंग करने के निर्देश दिए हैं, यह प्रदेश का पहला एलिवेटेड ट्रैक होगा।
रेलवे मंत्रालय लगातार ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इसे लेकर पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, फिर वंदे भारत ट्रेनसेट और अब एलिवेटेड सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है।