Ajmer: अजमेर के विमला मार्केट में शुक्रवार सुबह 9 बजे लगी (Rajasthan News) आग अब भी रह-रहकर भड़क रही है। तीन मंजिला बिल्डिंग की 15 दुकानें, 3 गोदाम, एक ऑफिस पूरी तरह चपेट में आ चुका है। आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। AC में गैस भरने वाले गोदाम में रखे सिलेंडर रह-रहकर फट रहे हैं। 18 दमकलों ने 300 से ज्यादा फेरे लगाए हैं। फिर भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। तीन थानों की फोर्स ने मौके पर मोर्चा संभाल रखा है। प्रभावित इलाके की 150 से अधिक दुकानों को बंद कराया गया है।
अजमेर के विमला मार्केट में शुक्रवार सुबह 9 बजे लगी आग अब भी रह-रहकर भड़क रही है। तीन मंजिला बिल्डिंग की 15 दुकानें, 3 गोदाम, एक ऑफिस पूरी तरह चपेट में आ चुका है।