डीडवाना: कोयले वाली छुक-छुक रेल से शुरू हुआ भारतीय रेलवे (Didwana) का सफर आज अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रेन तक पहुंच गया है। शनिवार को डीडवाना जिले के गोविंदी मारवाड़ से नावांशहर तक 120 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से सीआरएस स्पेशल ट्रेन का सफल ट्रायल संपन्न हुआ। इसी के साथ जयपुर से जोधपुर रेलमार्ग पूरी तरह डबलिंग हो चुका है। गोविंदी मारवाड़ से नावां सिटी रेलवे स्टेशनों के मध्य सीआरएस स्पेशल ट्रेन शनिवार शाम में 120 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ाकर सफल ट्रायल किया गया। शाम 6.15 बजे गोविंदी मारवाड़ से रवाना होकर सीआरएस स्पेशल 6.23 बजे नावां सिटी पहुंच गई।
कोयले वाली छुक-छुक रेल से शुरू हुआ भारतीय रेलवे का सफर आज अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रेन तक पहुंच गया है। शनिवार को डीडवाना जिले के गोविंदी मारवाड़ से नावांशहर तक 120 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से सीआरएस स्पेशल ट्रेन का सफल ट्रायल संपन्न हुआ।