टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया (Rajasthan Politics) ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीना को लेकर कहा- वो कहता है 26 को दो- दो हाथ होंगे मैं कहता हूं आज ही कर लो। इसके साथ ही जौनपुरिया ने विवादित बयान भी दे डाला। उन्होंने कहा- तेरी (हरीश मीना) मौत मेरे हाथों ही लिखी है। तेरी राजनीतिक मौत मैं ही कर सकता हूं।
'हरीश मीना हमारे तेरे बीच दो-दो हाथ हो जाए'
जौनपुरिया बोले- हरीश मीना हमारे तेरे बीच दो-दो हाथ हो जाए। कभी कहता है 26 तारीख को कुश्ती होगी। मैं कहता हूं कर ले, आज ही कर ले मैं तैयार हूं। इस दौरान जौनपुरिया बोले- नमो नारायण मीना भी लड़ रहे थे। मैंने कहा- दोनों भाई आ जाओ मैं तो तैयार हूं। आज तक तूने (हरीश मीना) किसी को अपनी गाड़ी में भी बैठाया हो। तू आज भी DGP वाली हेकड़ी में चल रहा है।
टोंक-सवाई माधोपुर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीना को लेकर कहा- वो कहता है 26 को दो- दो हाथ होंगे मैं कहता हूं आज ही कर लो।