Jaipur: पहले चरण के लोकसभा चुनावों में कम हुई वोटिंग (Loksabha Election 2024) के बाद दूसरे चरण में राजनीतिक दलों, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंकी गई, लेकिन ज्यादा कारगर नहीं हुए। ये ही नहीं टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर आखिरी सभा पीएम नरेंद्र मोदी ने की, लेकिन उनकी सभा भी मतदान बढ़ाने में कारगर नहीं हुई।
पिछले बार के मुकाबले पौने 7 प्रतिशत मतदान कम
मोदी की सभा से भी इस सीट पर गत बार के लोकसभा चुनावों में हुए मतदान से आगे निकलना तो दूर की बात रही, बराबर भी नहीं कर पाई। तमाम प्रयासों के बावजूद इस सीट पर गत लोकसभा चुनावों के मुकाबले पौन 7 प्रतिशत मतदान कम हुआ। टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की विधानसभा सीट टोंक में 61.04 प्रतिशत हुआ। वहीं सबसे कम मतदान निवाई विधानसभा में 52.98 प्रतिशत हुआ
पिछले लोकसभा चुनाव से 6.81 प्रतिशत कम मतदान हुआ
ज्ञात रहे कि शुक्रवार को दूसरे चरण में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट समेत 13 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में मतदान बढ़ाने के लिए प्रशासन से लेकर राजनीतिक दलों ने कड़ी मेहनत की। इसके बावजूद 5 साल पहले 2019 में हुए लोकसभा चुनावों से पीछे रह गए। जबकि टोंक जिले के उनियारा कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भी बीजेपी प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के समर्थन में बड़ी सभा की थी। पीएम मोदी ने सभा में लोगों से कहा भी था कि आप एक काम करना, घर जाकर माताओं बहनों से कहना कि मोदी आया था, वोट जरूर डालना, आपका वोट सीधा मोदी को जाएगा। लेकिन इन तमाम कोशिशों के बावजूद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हुई वोटिंग के बराबर भी मतदान नहीं हुआ।
अंधड़ बारिश होने से हुई वोटिंग प्रभावित?
अब लोग यह भी चर्चा मर रहे कि मतदान के दिन (Loksabha Election 2024) कई जगह अंधड़, बारिश होने से वोटिंग प्रभावित हुई है। शाम के समय मतदाता घरों से अपेक्षाकृत कम निकले। इसके चलते वोटिंग कम हुई। गत बार टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा सीट पर 63.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि इस बार मतदान 56.57 प्रतिशत रहा। जो पिछले बार से 6.81 प्रतिशत कम रहा है।
पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत ज्यादा रहा
इस लोकसभा में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का मतदान प्रतिशत साढ़े 4 प्रतिशत ज्यादा रहा है। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 58.73 तो महिलाओं का मतदान प्रतिशत 54.22 प्रतिशत रहा है। इस सीट पर कुल मतदाता 21 लाख 48 हजार 128 है। इनमें से पुरुष मतदाता 11 लाख 21 हजार 949 और महिला मतदाता 10 लाख 26 हजार 165 है। इनके अलावा 14 मतदाता ट्रांसजेंडर है। इनमें से 7 ट्रांसजेंडर ने मतदान किया। वहीं 6 लाख 58 हजार 891 पुरुष और 5 लाख 56 हजार 397 महिलाओं ने मतदान किया है।
विधानसभा वार मतदान की स्थिति
सवाई माधोपुर जिले की गंगापुर विधानसभा (Loksabha Election 2024) में 55.88 प्रतिशत, बामनवास विधानसभा क्षेत्र में 53.03 प्रतिशत, सवाई माधोपुर विधानसभा में 55.74 प्रतिशत, खंडार विधानसभा में 59.01 प्रतिशत, टोंक जिले की मालपुरा विधानसभा में 55.08 प्रतिशत, निवाई विधानसभा में सबसे ज्यादा 61.04 प्रतिशत और देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 59.69 प्रतिशत मतदान हुआ।
21 लाख 48 हजार से ज्यादा है मतदाता
टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर करीब 21 लाख 48 हजार 149 मतदाता हैं। इनमे से 12 लाख 15 हजार 295 मतदाताओं ने वोट डाले है। जो कि 56.57 प्रतिशत है। जबकि 2019 में करीब पौने 7 प्रतिशत कम है।