Jaipur: प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। पहले चरण का मतदान होने के बाद अब पाली में भी प्रत्याशियों ने जीत को लेकर पूरी तैयारी की है। इस कड़ी में भाजपा ने स्टार प्रचारकों को प्रचार में उतारा है। पाली में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनोट रोड शो करेगी। वे यहां भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी के समर्थन में रोड शो करेगी और पार्टी के समर्थन में वोट मांगेगी।
प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। पहले चरण का मतदान होने के बाद अब पाली में भी प्रत्याशियों ने जीत को लेकर पूरी तैयारी की है।