Bharatpur: भरतपुर लोकसभा सीट पर जीत पाने के लिए बीजेपी (CM Bhajanlal) अपनी पूरी ताकत लगा रही है। कल सीएम भरतपुर और डीग जिले लगातार तीन सभाएं करेंगे। 11 अप्रैल को भी सीएम भजन लाल शर्मा ने कठूमर में एक चुनावी सभा की थी। जिसके 2 दिन बाद फिर से सीएम लगातार तीन सभाएं करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 7 अप्रैल को भरतपुर जिले के हलैना इलाके में सभा कर चुके हैं। भरतपुर सीएम का ग्रह क्षेत्र होने के कारण बीजेपी की साख दांव पर लगी हुई है। भरतपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
भरतपुर लोकसभा सीट पर जीत पाने के लिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत लगा रही है। कल सीएम भरतपुर और डीग जिले लगातार तीन सभाएं करेंगे। 11 अप्रैल को भी सीएम भजन लाल शर्मा ने कठूमर में एक चुनावी सभा की थी।