Jaipur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार दोपहर बाद दौसा शहर में रोड शो कर लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। ऐसे में पीएम के दौरे को लेकर शहर के गांधी तिराहे से गुप्तेश्वर सर्किल तक बेरिकेटिंग कर दी गई है। जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं पीएम के विजिट के दौरान दौसा शहर समेत जयपुर-आगरा हाईवे तथा मनोहरपुर-कौथून हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर जयपुर की ओर का रूट पूरी तरह बंद रहेगा। इसे लेकर एसपी रंजिता शर्मा ने परिवर्तित रूट जारी करते हुए ट्रेफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।
12 अप्रैल को इस रूट से चलेगा ट्रेफिक
- सिकंदरा, भरतपुर व आगरा की तरफ से जयपुर जाने के लिए वाहन चालकों को दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के भांडारेज व बडकापाडा टोल से कौथून होते हुए जाना होगा।- जयपुर से सिकंदरा, भरतपुर व आगरा की जाने वाले वाहनों को टोंक रोड पर कौथून से एक्सप्रेसवे पर बडकापाडा व भांडारेज टोल से होकर आवाजाही करनी होगी।
- दिल्ली व मनोहरपुर से तरफ से सिकंदरा, भरतपुर या लालसोट की ओर जाने के लिए जयपुर, कौथून व बडाकापाडा से एक्सप्रेसवे होकर गुजरना होगा।
- लालसोट से मनोहरपुर व दिल्ली की ओर जाने के लिए जयपुर होकर तथा जयपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को परिवर्तित मार्ग नेशनल हाईवे 8 से जाना होगा।