Jaipur: राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी के दो विधायक शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आज सादुलपुर से MLA मनोज न्यांगली और बाड़ी से जसवंत सिंह गुर्जर ने बीएसपी छोड़कर शिवसेना (शिवसेना) जॉइन कर ली। दोनों विधायकों के शिवसेना (शिंदे) में शामिल होने के बाद राजस्थान विधानसभा में अब बीएसपी विधायकों की संख्या जीरो हो गई है। बीएसपी के विधायक पहले भी दो बार 2008 और 2018 में चुनाव जीतने के कुछ समय बाद पार्टी बदल चुके हैं।
राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी के दो विधायक शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आज सादुलपुर से MLA मनोज न्यांगली और बाड़ी से जसवंत सिंह गुर्जर ने बीएसपी छोड़कर शिवसेना (शिवसेना) जॉइन कर ली।